फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   roohela tiger hocky field

चहारदीवारी और शौचालय ध्वस्त किया

Sat, 26 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 26 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
roohela tiger hocky field
रोहेला टाइगर हाकी क्लब के मैदान पर शनिवार को प्रशासन की जेसीबी गरजी। अफसरों की मौजूदगी में मैदान की दीवारों और शौचालय को ढहा दिया गया। कार्रवाई को लेकर क्लब के सदस्यों में नाराजगी है।
विज्ञापन



गांधी समाधि के पास स्थित रोहेला टाइगर हाकी क्लब के मैदान पर शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल और एसडीएम सदर अरविंद कुमार मिश्रा, सीओ सिटी आले हसन की देखरेख में पुलिस और आरडीए की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से क्लब के मैदान की दीवारों को ढहाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



मामले की जानकारी मिलते ही क्लब के सदस्य भी यहां पहुंच गए। उन्होंने अफसरों को क्लब को आवंटित किए गए मैदान के कागजात भी दिखाए, लेकिन अफसरों का कहना था कि उक्त मैदान में दीवार और शौचालय अवैध तरीके से बनाए गए हैं। आरडीए से कोई परमीशन नहीं मिली है, जिसकी वजह से इसको तोड़ा जा रहा है। जेसीबी ने दीवार को गिरा दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed