फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rodways workers protest against officers

मांगों का निस्तारण नहीं होने पर रोडवेजकर्मियों ने दिया धरना

Fri, 06 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
rodways workers protest against officers
रोडवेजकर्मियों ने 14 सूत्रीय मांगों के निस्तारण न होने पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अफसरों पर कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन



साथ ही शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन करने के साथ रविवार से वर्क-टू-रूल के अनुसार कार्य करने की भी घोषणा की।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले रोडवेजकर्मी शुक्रवार दोपहर नए रोडवेज बस अड्डे पर एकत्र हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन



इस दौरान शाखाध्यक्ष अंतरप्रीत सिंह ने कहा कि अफसरों की ओर से अनावश्यक रूप से की जा रही रिकवरी, वर्कशॉप में उपकरणों की कमी, कर्मियों की समस्याओं के हल को लेकर लगातार टाल-मटोल करने के रवैये समेत तमाम मांगों को लेकर पूर्व में ही इस धरना प्रदर्शन के लिए नोटिस दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बावजूद निर्धारित समय में अफसरों द्वारा कर्मियों की समस्याओं का हल नहीं किया गया। इस कारण शुक्रवार-शनिवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद रविवार को वर्क टू रूल के अनुसार कार्य होगा। उन्होंने सभी कर्मियों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। इस दौरान राजवीर सिंह, रागिनी सक्सेना, पुनीत, विपिन, विजयपाल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed