फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roadways bus crushes bike-riding police officer, death

Rampur News: रोडवेज बस ने बाइक सवार दरोगा को रौंदा, मौत

Thu, 20 Aug 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushes bike-riding police officer, death
रामपुर। बाइक सवार दरोगा सुभाष चंद्र को रोडवेज बस ने बुधवार को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पशु के अचानक सामने आने से हुआ। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस उनके ऊपर से होते हुए गुजर गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। वह मूल रूप से बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया गोकुल में रहते थे। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद्र (50) बुधवार को जिला अस्पताल से बाइक से वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि वह क्षेत्र में हुई एक ग्रामीण की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर रेडिको खेतान फैक्टरी के पास उनकी बाइक के सामने एक पशु आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक फिसल गई। इस बीच पीछे से रोडवेज की बस ने उनको कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस भाग निकले बस चालक की तलाश में जुटी है।

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed