फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road safety week

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दूसरे दिन किया चालको को जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
road safety week
रामपुर। 22 जुलाई से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन राम मनोहर लोहिया बस स्टैंड पर केंद्र प्रभारी रागनी सक्सेना ने चालक-परिचालकों को दुर्घटना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल वार्ष्णेय ने चालक-परिचालकों को नियमित रूप से वर्दी पहनने, महिलाओं से सम्मान पूर्वक बात करने के निर्देश दिए। इसके बाद टैक्सी स्टैंड पर यात्री कर अधिकारी अनीता वर्मा और टीएसआई सुमित कुमार ने चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई। इसके अलावा यूनियन के पदाधिकारी , ऑटो टेंपो यूनियन सदस्य , रिक्शा संचालक को एआटीओ सुरेंद्र सिंह ने यातायात नियमों, नशे की हालत में वाहन न चलाने , तेज गति में वाहन न चलाने, कोविड 19 की गाइडलाइन के तहत यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिग के साथ यात्रा करने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, मास्क ठीक ढंग से पहनने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed