{"_id":"5f9720308ebc3e9bfb488178","slug":"road-construction-start-rampur-news-mbd3674469183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इन 11 सड़कों का निर्माण होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इसके अलावा सड़कों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
जिले में सड़कों की दशा की बात की जाए तो काफी खराब है। आलम यह है कि लोगों को गड्ढ़ों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। शहर समेत तमाम ग्रामीण इलाकों में यही हालात हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की सड़कों के निर्माण से लेकर नवीनीकरण तक के करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास किए गए थे, जिनका शिलान्यास खुद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। ऐसे में विभाग की ओर से अब इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरूकरा दिया गया है। इनमें निर्माण खंड की 11 सड़कें शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 60 किलोमीटर है। करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों का काम अब तेजी से शुरू करा दिया गया है। यहां तक कि कचहरी रोड समेत तमाम सड़कें तो लोक निर्माण विभाग की ओर से रात-रात में बना दी गईं हैं। अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि डिवीजन की सभी सड़कों पर काम चल रहा है। हालांकि, छोटी-छोटी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि बड़ी सड़कों पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में सभी सड़कों का कार्य करा लिया जाएगा।