फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road accident three died in samrkot dodra kawar

दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Wed, 24 Mar 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
road accident three died in samrkot dodra kawar
रोहडू़। समरोट और डोडरा क्वार में हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहला हादसा रोहडू़- सुंगरी मार्ग पर समरकोट के समीप हुआ, जबकि दूसरा हादसा डोडरा क्वार के समीप गोसांगो पुल के पास कार खाई में गिरने से हुआ। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम समरकोट-सुंगरी मार्ग पर समरकोट के पास शलावट कैंची पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के समय कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से जख्मी तीनों लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू़ पहुंचाया।
विज्ञापन

मगर अस्पताल पहुुंचने पर चिकित्सकों ने अमन कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह (30) और जसविंदर (32) पुत्र स्व फुला सिंह गांव पुजारली डाकघर समरकोट तहसील रोहडू़ शिमला को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रिंस (25) पुत्र प्रेम चौहान गांव पुजारली डाकघर समरकोट तहसील रोहडू़ को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा डोडरा क्वार उपमंडल के तहत देर शाम गोसांगो पुल के समीप पेश आया। यहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही कार में सवार तीन अन्य युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय प्रशासन ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर की सहायता से आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। क्योंकि डोडरा क्वार सड़क दो दिन में हुई बर्फबारी के बाद बंद है।
सड़क हादसे में रितेश (23) पुत्र ज्ञानचंद गांव पुजारली तहसील डोडरा क्वार की मौके पर मौत हो गई। घायलों की पहचान गुलशन (23) पुत्र कृष्ण ठाकुर गांव कोईलबाईल तहसील निरमंड जिला कुल्लू, मुनीष शर्मा (34) पुत्र सुरेंद्र गांव कोर्लवाईल तहसील निरमंड, जिला कुल्लू और सुमित (27)पुत्र, बलवीर सिंह गांव धंदरवाड़ी तहसील डोडरा क्वार शिमला के रूप में हुई है।

डीएसपी रोहडू़ सुनील नेगी नें दोनों हादसों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों तीनों लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed