{"_id":"a0ffdd348cdab1636feb52fee26a10b3","slug":"rld-genral-secretary-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी की घटना देश के माथे पर कलंक : शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी की घटना देश के माथे पर कलंक : शास्त्री
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री ताराचंद शास्त्री ने कहा कि दादरी की घटना देश के माथे पर कलंक है। केंद्र और प्रदेश सरकार धर्म की राजनीति कर सांप्रदायिकता फैला रही है। शहर में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में शास्त्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का आपस में तालमेल है।
भाजपा और सपा मिलकर धर्म की राजनीति कर रही हैं। दादरी कांड के लिए प्रदेश सरकार दोषी है। युवाओं के खाली हाथों में हथियार नहीं, रोजगार की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अनीस कुरैशी ने कहा कि प्रदेश की अवाम सपा सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।
पार्टी नेताओं ने संगठन की समीक्षा की और संगठन का विस्तार भी किया। प्रदेशाध्यक्ष ने शकील अहमद अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, मिर्जा आलम बेग को प्रदेश सचिव, अलम अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नगराध्यक्ष, समद खां को जयंती चौधरी युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष, फरजंद अली को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का चमरौवा ब्लाक अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
इससे पहले जिलाध्यक्ष आसिम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, महानगर अध्यक्ष सैयद राशिद मियां, शाहनवाज मलिक, अनीस मियां, मुबीन अंसारी, माज खां, फुरकान तुर्की, जाहिद खां, गौरव जैन, मुकुल शर्मा, सुरज सैनी, नन्हे राम सैनी, शहनवाज थे।