फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   riot control rehersal of police

पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
riot control rehersal of police
रामपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में बुधवार को त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगाइयों से निपटने के गुर सिखाए गए। पुलिसकर्मियों ने जरूरत पड़ने पर सभी यंत्रों के इस्तेमाल का परीक्षण किया।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान ड्रिल का रिहर्सल, पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, दंगे की स्थिति से निपटने और दंगों पर नियंत्रण के लिए तैयार किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने रंगोली मंडप में दंगा नियंत्रण अभ्यास के रिहर्सल में प्रतिभाग करने वाले समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण के साथ बैठक की गई। बैठक में रिहर्सल के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, सैटर मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारी, फायर सर्विस कर्मी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed