फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   revenue team reached jauhar university

जौहर विवि में राजस्व टीम का डेरा, शत्रु संपत्ति चिन्हित करने के बाद अब पिलर लगने शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
revenue team reached jauhar university
रामपुर। राजस्व प्रशासन की टीम बृहस्पतिवार सुबह को एक बार फिर जौहर विवि पहुंच गई। यहां पर टीम सपा नेता आजम खां को शत्रु संपत्ति मामले में हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत के आदेश मिलने के बाद शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने व तारबंदी करने के लिए पहुंची। इससे पहले बुधवार को भी टीम पूरे दिन विवि में रही और शत्रु संपत्ति की जमीन का चिह्नांकन किया। बृहस्पतिवार से टीम ने तारबंदी के लिए पिलर बनाने के लिए गड्ढों की खुदाई का काम शुरू कराया और कई पिलर भी बना दिए। कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने शत्रु संपत्ति के मामले में एक सप्ताह पहले रामपुर शहर विधायक आजम खां की जमानत मंजूर करते हुए आदेश दिए थे, कि शत्रु संपत्ति पर जिलाधिकारी कब्जा ले लें। जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीणा को कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को उपजिलाधिकारी मनीष मीणा तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और लेखपालों की टीम के साथ जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गए, जहां यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा ले लिया। करीब ढाई सौ बीघा जमीन पर कब्जा लेने के बाद जमीन का चिह्नांकन किया गया। बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति की करीब ढाई सौ बीघा जमीन है। पूरी जमीन चिह्नित होने के बाद जमीन की चार तरफ की लंबाई करीब चार किलोमीटर है। इस जमीन की घेराबंदी करने में 4052 मीटर तार लगेगा और करीब चार सौ पिलर लगेंगे। इसके लिए गड्ढे कराए गए और कुछ पिलर भी बनाए गए हैं। पिलर लगने के बाद तारबंदी का काम शुरु करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यवाही पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed