फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   revenue team fourth day reached in jauhar university

सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई चौथे दिन भी रही जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
revenue team fourth day reached in jauhar university
रामपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही। राजस्व विभाग की टीम ने पिलर लगाने के लिए खोदाई करवाई। साथ ही पिलर भी लगाए गए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने शत्रु संपत्ति के मामले में एक सप्ताह पहले रामपुर शहर विधायक आजम खां की जमानत मंजूर करते हुए आदेश दिए थे कि शत्रु संपत्ति पर जिलाधिकारी कब्जा ले लें, जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीणा को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद एसडीएम सदर तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और लेखपालों की टीम के साथ जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गए थे, जहां यूनिवर्सिटी परिसर स्थित शत्रु संपत्ति को कब्जे में ले लिया था। करीब ढाई सौ बीघा जमीन पर कब्जा लेने के बाद जमीन का चिन्हांकन किया गया। यह कार्रवाई चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति की करीब ढाई सौ बीघा जमीन है। पूरी जमीन चिन्हित होने के बाद जमीन की चार तरफ की लंबाई करीब चार किलोमीटर है। इस जमीन की घेराबंदी करने में 4052 मीटर तार लगेगा और करीब चार सौ पिलर लगेंगे। इसके लिए गड्ढे कराए गए और पिलर भी बनाए गए हैं। पिलर लगने के बाद आगामी कुछ दिनों में तारबंदी का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed