फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report on nine former members of the district panchayat in the deadly attack

जानलेवा हमले में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नौ पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Report on nine former members of the district panchayat in the deadly attack
पटवाई। चुनावी रंजिश में किशोर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत के पूर्व सदस्य समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अमरीश कुमार ने बताया कि गोली मारने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस प्रकरण की पूरी जांच गहनता के साथ चल रही है।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर दलपुरा गांव में दो पक्षों में विवाद चला आ रहा था। सोमवार देर रात दलपुरा गांव निवासी हसीब के चौदह वर्षीय बेटे शाहवेज के गोली मारने की सूचना पाते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस घटना स्थल पर दौड़ पड़ी। किशोर को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोर के पिता हसीब ने आरोप लगाते कहा कि गांव के नौ लोग इसके घर में घुस आए। आरोपियों ने फायर करने लगे। आरोप है कि फायर करने के दौरान हसीब की पत्नी मुन्नी बच गई और इस दौरान इसके बेटे शाहावेज के पैर में गोली लग गई। किशोर के पिता ने मतवाली निवासी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अकरम उर्फ भम्बू और अय्यूब व दलपुरा गांव निवासी सुभहान, उस्मान, महबूब, गुड्डू, मंसूर, आरिफ और अब्दुल सत्तार उर्फ बड्डे के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जब कि रविवार देर रात को सीओ श्रीकांत प्रजापति घटना स्थल और जिला अस्पताल में पहुंचे थे। ज्ञात रहे कि अब से पूर्व में निवर्तमान प्रधान के बेटे मशकूर उर्फ बिल्लू की भी दूसरे पक्ष के लोगों ने चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस हत्या के प्रकरण में पुलिस ने लगभग दस लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed