{"_id":"622791c2dcb463725919c083","slug":"report-filed-against-bku-ambavata-leader-milak-news-mbd4210115182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में भाकियू अंबावता नेता के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में भाकियू अंबावता नेता के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार न्यायालय में पेशकार के पद पर तैनात कर्मी के साथ गाली-गलौज करने और धमकाने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में भाकियू अंबावता के प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तहसीलदार न्यायालय में पेशकार मोहम्मद जुनैद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि, वह मंगलवार दोपहर तीन बजे तहसीलदार न्यायालय में बैठे हुए थे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अंसारी उनके पास पहुंचे और एक मुकदमे को लेकर उनसे कहासुनी करने लगे। उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री से कहा कि आपके मुकदमे का निस्तारण हो गया है। आरोप है कि इसके बावजूद भाकियू अंबावता नेता ने उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और न्यायालय में मौजूद सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, तहसीलदार के पेशकार की ओर से भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अंसारी के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अंसारी ने भी तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।