{"_id":"60ef2b338ebc3ec7f14f2120","slug":"religion-change-isuue-rampur-news-mbd3957201107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार के एक युवक ने शादी न होने पर 13 साल पहले कर लिया था धर्मांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार के एक युवक ने शादी न होने पर 13 साल पहले कर लिया था धर्मांतरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। स्वार क्षेत्र के एक युवक ने शादी न होने पर करीब 13 साल पहले धर्म परिवर्तन कर लिया था। अब युवक जड़ी-बूटी बेचकर जीवन यापन कर रहा है। प्रदेश में एसटीएफ की हाल ही में धर्मांतरण प्रकरण को लेकर हुई कार्रवाइयों के बाद यह शख्स भी चर्चा में आ गया है।
जून माह में एटीएस द्वारा बड़े पैमाने पर लोगों को लालच देकर धर्मांतरण करने के आरोप में उमर गौतम और जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया गया था। एटीएस ने आरोपियों द्वारा करीब एक हजार से अधिक लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराए जाने का खुलासा किया था। इसके बाद पिछले माह ही टांडा क्षेत्र में भी एटीएएस द्वारा दिल्ली में रह रहे टांडा नगर के एक मोहल्ले निवासी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की चर्चा हुई। अब स्वार क्षेत्र के एक युवक द्वारा करीब 13 साल पहले धर्मांतरण किए जाने का मामला चर्चा में आ गया है। बताया जाता है कि स्वार क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी नहीं हो पा रही थी। जिस पर उसे शादी को लेकर लोगों ने कई तरह की सलाह दीं। इस दौरान किसी ने उसे धर्मांतरण करने पर शादी कराने का आश्वासन दिया। जिस पर युवक पहले तो तैयार नहीं हुआ लेकिन, बाद में शादी के लालच में करीब 13 साल पहले धर्मांतरण कर लिया और इस्लाम कुबूल कर लिया। शादी के कुछ समय बाद तक युवक अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। हालांकि अब युवक का परिजनों से भी संपर्क है लेकिन, बहुत कम घर आता है। किसी कार्यक्रम में युवक घर आ जाता है।