फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   reasonal sports will be in bijnoor

बिजनौर में होगी मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
reasonal sports will be in bijnoor
रामपुर। मंडलीय क्रीड़ा रैली के संबंध में सहायक शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद की अध्यक्षता में मंडल के पांचों जनपदों के जिला व्यायाम शिक्षकों की बैठक हुई, जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद भी उपस्थित रहे। चक्रानुसार जनपद बिजनौर को मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई। जनपद बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में सात व आठ दिसंबर को मंडलीय क्रीड़ा रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सलीम मियां ने जिले के विजेता टीमों के टीम इंचार्ज से आह्वान किया है कि तीन दिवस के भीतर जिलास्तर के विजेता छात्र छात्राओं की पात्रता चार प्रतियों में आधार कार्ड सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में जनपदीय स्तर पर व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट के प्रथम रहे छात्र-छात्राएं ही प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed