{"_id":"61d73e58bf72547bbd2f17e2","slug":"rda-not-earned-revenu-rampur-news-mbd4152248181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व आय में पिछड़ा आरडीए, मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व आय में पिछड़ा आरडीए, मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। आरडीए (रामपुर विकास प्राधिकरण) राजस्व आय के मामले में पिछड़ गया है। चालू वित्तीय वर्ष में 5.15 करोड़ रुपये के सापेक्ष महज 1.76 करोड़ रुपये की ही आय हो सकी है। आरडीए की खराब कार्यप्रणाली को लेकर मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने राजस्व आय में सुधार न करने पर अवर अभियंता का वेतन रोकने तक की चेतावनी दी है।
आयुक्त मुरादाबाद मंडल एवं अध्यक्ष आरडीए आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राधिकरण के माह अप्रैल 2022 से माह जून 2022 के लिए अनुपूरक बजट (आय-व्यय) पर प्राधिकरण बोर्ड के सदस्यों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक के आयोजन किया गया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह व जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष आरडीए रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राविधानित राजस्व आय 5.15 करोड़ रुपये के सापेक्ष 31 दिसंबर 2021 तक मात्र 1.76 करोड़ रुपये की आय प्राप्ति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अवर अभियंताओं की कार्य प्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने प्राधिकरण की आय बढ़ाए जाने के लिए मुख्य मार्गों पर सर्वेक्षण कर शमनीय प्रकरणों का चिन्हीकरण करते हुए शमन किए जाने व अवैध भूखंडीय विकास के विरुद्ध कार्रवाई कर ध्वस्तीकरण के आदेश दिए। प्राधिकरण बोर्ड के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से माह अप्रैल 2022 से माह जून 2022 के लिए अनुपूरक बजट (आय-व्यय) वित्तीय वर्ष 2022-23 पर स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट/सचिव, रामपुर विकास प्राधिकरण, अपर निदेशक पेंशन कोषागार मुरादाबाद, अधिशासी अभियंता जलनिगम रामपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर, सहयुक्त नियोजक संभागीय नियोजन खंड मुरादाबाद, प्राधिकरण बोर्ड के नामित सदस्य मोहन लाल सैनी और जागेश्वर दयाल दीक्षित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
----------------------
-प्रमोद कुमार लोधी