फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rashan will direct reach to kotedar

अब गोदाम से सीधे कोटेदार तक पहुंचेगा राशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
rashan will direct reach to  kotedar
रामपुर। अब कोटेदार (डिपो होल्डर) तक गोदाम से सीधे राशन पहुंचेगा, जिसके बाद पहले की तरह वितरण किया जाएगा। इसके लिए जिले के चमरौआ ब्लॉक में यह कवायद शुरू हो गई है। राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए यह कवायद की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में कोर्टदार को अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण के लिए विभाग के गोदाम से राशन का उठान करना होता है। विभागीय गोदाम में यह राशन सरकार के गोदामों से पहुंचाया जाता है, जिसके बाद वितरण होता है। लेकिन, सरकार ने इस प्रक्रिया को और आसान बनाने व राशन वितरण व्यवस्था में पादर्शिता लाने के लिए सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू की है। इस योजना के तहत रामपुर के चमरौआ ब्लॉक का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत एसएफसी गोदाम के स्थान पर एफसीआई के सीडब्ल्यूसी के आगापुर स्थित गोदाम से सीधे ब्लॉक चमरौआ के उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर राशन पहुंचेगा। खाद्यन्न का राशन कार्डधारकों में ई-पॉश मशीन से नवम्बर माह से वितरण करना होगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए तथा विक्रेताओं के एंड्राइड मोबाइल फोन पर एफपीएस रिसीव मोबाइल एप के माध्यम से खाद्यन्न प्राप्ति की प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आदि के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने उचित दर विक्रेताओं की बैठक ली और उन्हें विस्तृत जानकारी दी। इस व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन से ब्लाक चमरौआ के 101 उचित दर विक्रेताओं के सापेक्ष 39 ग्रुप और रूट चार्ट तैयार किए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप में एक ही वाहन से उस ग्रुप के सभी विक्रेताओ को एक साथ ग्रुप ऑर्डर के क्रम में खाद्यान्न निर्गमन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed