{"_id":"57532f814f1c1bd645108d92","slug":"rasan-dukan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कोटा बना जिले में बवाल-ए-जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कोटा बना जिले में बवाल-ए-जान
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज यादव की हत्या के बाद बेसुध पड़ी पत्नी और पास में बैठे बच्चे और परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राशन कोटे की दुकानों में खाद्यान्न न मिलने की समस्या जिले भर में लगातार उठ रही हैं। ब्लाक और तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक आए दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। इस पर रंजिशन घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार को दीनपुर गांव में बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज यादव की हत्या भी राशन वितरण न होने पर कोटेदार के विरोध के रूप में सामने आई है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अनुज यादव का गांव के ही कोटेदार एवं सपा नेता पर्वत सिंह यादव से पुराना विवाद चल रहा था। कोटे का राशन वितरित न करने को लेकर पर्वत सिंह की कई बार अनुज यादव ने शिकायतें की थी। इसी बात को लेकर दोनों पुरानी रंजिश चल रही थी। जिस पर पुलिस प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन
राशन वितरण संबंधी तमाम शिकायतें आए दिन तहसीलदार, बीडीओ, एसडीएम और डीएम के पास तक पहुंच रही हैं। इसके बावजूद कोटेदारों पर प्रशासन और पूर्ति विभाग की ओर से कोई शिकंजा नहीं कसा जा सका है। दीनपुर गांव में इस घटना के बाद लोगों में चर्चा थी कि कोटे की यह धांधली और भी अनहोनी घटनाएं करा सकती है। पिछले दिनों सदर तहसील में एक गांव के कुछ लोगों ने कोटेदार की कालाबाजारी पर रोक न लगने से कुपित होकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने तक का प्रयास किया था।
विज्ञापन