{"_id":"63972af43d1aca524a64768a","slug":"rampur-to-avoid-monkeys-jobbers-put-langur-flexes-in-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: बंदरों से बचने के लिए मंडी में आढ़तियों ने लगाई लंगूर की फ्लैक्सी, स्थायी समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: बंदरों से बचने के लिए मंडी में आढ़तियों ने लगाई लंगूर की फ्लैक्सी, स्थायी समाधान की मांग
Mon, 12 Dec 2022 06:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:51 PM IST
सार
फल-सब्जी व्यापारी एसोसिएशन के महासचिव एम आमिर खान का कहना है कि मंडी में ढेर सारे बंदर हैं। ये फल-सब्जी को नुकसान पहुंचाते हैं। बंदर आलू और प्याज की बोरी फाड़ देते हैं। गाजर और टमाटर खा जाते हैं। वो जितना खाते नहीं हैं उससे अधिक फल-सब्जी बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन
लंगूर के फ्लेक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फल-सब्जी मंडी में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदरों से बचने के लिए मंडी के आढ़तियों ने वहां पर लंगूर की फ्लैक्सी लगाई है। इसकी वजह से मंडी में बंद आने कम हो गए हैं। लेकिन एक बंदर ने तो फ्लैक्सी ही फाड़ दी। व्यापारियों का कहना है कि इस संबंध में डीएफओ को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि मंडी में किसी लंगूर की व्यवस्था कराएं। ताकि व्यापारियों को इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
फल-सब्जी व्यापारी एसोसिएशन के महासचिव एम आमिर खान का कहना है कि मंडी में ढेर सारे बंदर हैं। ये फल-सब्जी को नुकसान पहुंचाते हैं। बंदर आलू और प्याज की बोरी फाड़ देते हैं। गाजर और टमाटर खा जाते हैं। वो जितना खाते नहीं हैं उससे अधिक फल-सब्जी बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले तक एक लंगूर वाला आता था। लंगूर के डर से बंदर मंडी में नहीं आते थे। आढ़ती उसको अपने पास से 10-20 रुपये दे दिया करते थे। लेकिन अब लंगूर वाला भी नहीं आ रहा है। इसलिए मंडी में कई जगह लंगूर की फ्लैक्सी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक बंदर समझदार निकला और वह लंगूर की फ्लैक्सी ही फाड़ गया। आमिर खान ने बताया कि फ्लैक्सी लगाना इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। आढ़ती डीएफओ से मांग करेंगे कि वो मंडी में स्थायी रूप से किसी लंगूर की व्यवस्था कराएं ताकि व्यापारियों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।