फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Three brothers and sisters buried under debris due to falling of damaged lantern in Anwa village of Shahbad one dead

रामपुर: शाहबाद के अनवा गांव में क्षतिग्रस्त लेंटर गिरने से मलबे में दबे तीन सगे भाई-बहन, एक की मौत

Fri, 05 Nov 2021 09:05 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 05 Nov 2021 09:05 AM IST
सार

शुक्रवार तड़के शाहबाद थाना क्षेत्र के अनवा गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू के दो बेटे और एक बेटी गांव में निकलने वाली प्रभातफेरी में से वापस आकर अपने घर के बरामदे में खड़े हो गए थे। तभी बरामदे का पुराना क्षतिग्रस्त लेंटर गिर गया।

विज्ञापन
Rampur Three brothers and sisters buried under debris due to falling of damaged lantern in Anwa village of Shahbad one dead
क्षतिग्रस्त लेंटर गिरने के बाद फैला मलवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादाबाद के अनवा गांव में क्षतिग्रस्त पुराना लेंटर अचानक गिर गया । लेंटर के मलबे में  तीन सगे भाई-बहन दब गए। लेंटर गिरने और बच्चों की चीख के साथ परिजनों का शोर सुनकर ग्रमीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे दोनो सगे भाइयों और बहन को निकाला, जिसमें एक भाई की मौत हो चुकी थी और एक भाई-बहन की हालत गंभीर बनी हुई थी। घायल अवस्था में परिवार के लोग दोनो बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां ले गए।

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के शाहबाद थाना क्षेत्र के अनवा गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू के बेटे आकाश (3),  बॉबी(10) और बेटी वसुंधरा (8) गांव में निकलने वाली प्रभातफेरी में से वापस आकर अपने घर के बरामदे में खड़े हो गए थे। तभी बरामदे का पुराना क्षतिग्रस्त लेंटर गिर गया। इस दौरान राजेश और उनकी पत्नी किसी तरह बच गए, लेकिन लेंटर दोनो बेटों व बेटी के ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन


हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्र हो गए। इस दौरान घटना स्थल पर अफ़रा-तफ़री का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे सगे भाइयों और बहन को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे से निकालते समय तक छोटे बेटे आकाश की मौत हो चुकी थी जबकि बड़े बेटे बॉबी की हालत गंभीर बनी हुई थी। परिवार के लोग घायल अवस्था में ही बॉबी को आनन-फानन में किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए जबकि बेटी की गांव में प्राथमिक उपचार करा दिया गया। उधर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद थी, और चीख पुकार मची हुई थी। इस अचानक हादसे से गांव में गम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed