{"_id":"663cca2cf0ce1c1810016527","slug":"rampur-the-groom-was-shot-during-the-wedding-procession-fell-down-from-the-carriage-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: बरात चढ़त के दौरान दूल्हे को मारी गोली, बग्धी से नीचे गिरा, शादी में न बुलाने से नाराज था मौसेरा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: बरात चढ़त के दौरान दूल्हे को मारी गोली, बग्धी से नीचे गिरा, शादी में न बुलाने से नाराज था मौसेरा भाई
Thu, 09 May 2024 06:36 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 06:36 PM IST
सार
रामपुर में शादी के दौरान दूल्हे पर युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया में बुधवार रात बरात चढ़त के दौराग बग्धी पर सवार दूल्हे करन को उसके ही मौसरे भाई अजय ने तमंचे से गोली मार दी। आरोपी शादी में नहीं बुलाए जाने से नाराज था।
विज्ञापन
हमलावर तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। घायल दूल्हे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर बृहस्पतिवार शाम को शादी की रस्में अदा की गईं और दुल्हन को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
यह वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया की है। पनवड़िया निवासी हरदयाल की बेटी सविता की बरात बुधवार की शाम को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीनेगी कुंडा से आई थी।
विज्ञापन
गढ़ीनेगी निवासी बुधवार की रात में करन दूल्हा बनकर बरात लेकर पहुंचा था। बरात चढ़त के दौरान लोग नाचते धर्मशाला से निकलकर समारोह स्थल के लिए रवाना हुए। बरात में दूल्हा करन बग्घी पर सवार होकर आगे बढ़ रहा था।
आधी रात करीब डेढ़ बजे बारात चढ़त के दौरान दूल्हे की बग्घी के आगे एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद उसने फायर झोंक दिया। अचानक चली गोली दूल्हे के कंधे पर जा लगी। गोली लगते ही दूल्हा बग्घी से नीचे जा गिरा।
गोली चलते ही बरात में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावर युवक घायल दूल्हे को धमकाते हुए तमंचा लहराते हुए फरार हो गया।
इस बीच लोगों ने किसी तरह घायल दूल्हे को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद वर व वधु पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल दूल्हे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
दूल्हा बने करन की ओर से मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी मौसेरे भाई अजय कुमार के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।