फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Tension between two communities over construction minaret mosque, police force deployed in area

रामपुर: मस्जिद की मीनार के निर्माण पर दो संप्रदायों में तनाव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 28 Sep 2023 09:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 09:40 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मंडैया गांव में मस्जिद की मीनार को ईद मिलादुन्नबी के लिए सजाने का कार्य किया जा रहा था। इसको लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया था। दोनों को समझाकर मामला शांत करवा दिया गया है। 

विज्ञापन
Rampur: Tension between two communities over construction minaret mosque, police force deployed in area
रामपुर में दो पक्षों के बीच तनाव के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पटवाई थाना क्षेत्र के निस्बी की मंडैया गांव में मस्जिद की मीनार बनाने का मामला एक बार फिर गरमा गया। बुधवार सुबह मीनार निर्माण की सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मीनार पर चढ़कर ईद मिलादुन्नबी के लिए सजावट कार्य किया जा रहा था। थाना क्षेत्र के निस्बी की मढैया गांव में बुधवार को उस वक्त दो समुदाय के दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए, जब मस्जिद की मीनार पर कुछ लोग चढ़े हुए थे।
विज्ञापन


सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद की मीनार बनाने का विरोध जताया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। पुलिस को मुस्लिम पक्ष के लोगों ने बताया कि यहां मीनार का निर्माण नहीं बल्कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिद को सजाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के लोगों को गलतफहमी हो गई थी। इसी वजह से दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत करा दिया। हल्का इंचार्ज जागेश्वर कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों को गलतफहमी हो गई थी। बातचीत के बाद मामला शांत करा दिया। गांव में कोई तनाव नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

छह माह पहले मीनार को लेकर हुआ था विवाद

निस्बी की मढैया गांव में मस्जिद की मीनार बनाने को लेकर छह माह पहले विवाद हुआ था। तब मीनार बनाने की कोशिश की गई थी। इसको लेकर दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने एक पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए विवाद को शांत करा दिया था। साथ ही निर्माण कार्य भी रुकवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed