{"_id":"625566825943866f7f48fe23","slug":"rampur-tanda-pradhan-jeth-and-cousin-father-in-law-shot-outside-their-house-jeth-died-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: घर के बाहर बैठे प्रधान के जेठ व चचेरे ससुर पर किए फायर, जेठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: घर के बाहर बैठे प्रधान के जेठ व चचेरे ससुर पर किए फायर, जेठ की मौत
Tue, 12 Apr 2022 05:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर(टांडा)
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर(टांडा)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Apr 2022 05:16 PM IST
सार
सूचना पर एसपी अंकित मित्तल, एएसपी डॉ. संसार सिंह और सीओ स्वार श्रीकांत प्रजापति भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों व परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर बैठे ग्राम प्रधान के जेठ और चचेरे ससुर पर नकाबपोश लोगों ने फायर कर दिए। हमले में ग्राम प्रधान के जेठ की मौत हो गई, जबकि चचेरे ससुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ स्वार भी मौके पर पहुंच गए।
घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव की है। ग्राम प्रधान तबस्सुम के जेठ वसीम (35) और चचेरे ससुर व पूर्व प्रधान हारुन अपने भतीजे रहमत के साथ घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो नकाबपोश लोग आए और उन्होंने घर के बाहर बैठे हारुन, वसीम और रहमत पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वसीम के गाल और कमर के निचले हिस्से में गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
जबकि हारुन के गर्दन और कंधे के बीच बाईं ओर गोली लगी है। फायरिंग के दौरान बचाव को दौड़े रहमत भी घायल हो गए। घटना में वसीम की मौत हो गई जबकि हारुन और रहमत को अस्पताल ले जाया गया है। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से हारुन को रेफर कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार हमले के बाद आरोपी सैदनगर की ओर फरार हो गए।