{"_id":"618e0e53e3b22f0a23726c43","slug":"rampur-special-messenger-left-for-sitapur-jail-with-copies-of-chargesheets-of-twelve-cases-related-to-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: आजम खां से जुड़े 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें लेकर विशेष संदेशवाहक सीतापुर जेल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: आजम खां से जुड़े 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें लेकर विशेष संदेशवाहक सीतापुर जेल रवाना
Fri, 12 Nov 2021 12:20 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:20 PM IST
सार
आजम खां से जुड़े मामलों में कोर्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। इस क्रम में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा एक विशेष संदेशवाहक सीतापुर जेल भेजा गया है। वह आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकल लेकर सीतापुर जेल रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : ANI
विस्तार
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें लेकर विशेष संदेशवाहक को सीतापुर जेल भेजा गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने विशेष संदेशवाहक को भेजा है। आजम खां द्वारा चार्जशीट की नकलें प्राप्त करने के बाद इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। आजम खां से जुड़े मामलों में कोर्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। इस क्रम में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा एक विशेष संदेशवाहक सीतापुर जेल भेजा गया है। वह आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकल लेकर सीतापुर जेल रवाना हुए हैं। इन मामलों में आठ मामले शहर कोतवाली में और एक-एक मामला अजीमनगर, मिलक, स्वार और गंज कोतवाली में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
इन मामलों में आजम खां को चार्जशीट की नकलें प्राप्त न होने के कारण कोर्ट में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी। विशेष संदेशवाहक द्वारा आजम खां को इन 12 मामलों की चार्जशीट की नकलें प्राप्त कराने के बाद कोर्ट में इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व भी कोर्ट द्वारा 19 मामलों की चार्जशीट की नकलें विशेष संदेशवाहक द्वारा सीतापुर जेल भेजकर आजम खां को रिसीव कराई गई थीं।
विज्ञापन