{"_id":"63e0df347cd5c03d523274a3","slug":"rampur-sdm-chamber-catches-fire-evereything-burn-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: शॉर्ट सर्किट से एसडीएम के चैंबर में लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: शॉर्ट सर्किट से एसडीएम के चैंबर में लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ राख
Mon, 06 Feb 2023 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Feb 2023 04:36 PM IST
सार
एसडीएम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग सवा दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने बताया कि गनीमत रही कि उनके चैंबर के बराबर में स्टेनो के दफ्तर में फाइलें रखी थीं।
विज्ञापन
एसडीएम चेंबर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के शाहबाद में एसडीएम सुनील कुमार के चैंबर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण सारा कीमती समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह को जब एसडीएम के स्टैनो बाबू रोहन कुमार ने चैंबर खोला, वैसे ही अंदर का नज़ारा देखकर दंग रह गए। एसडीएम ने बताया कि तुरंत स्टैनो बाबू ने घटना की जानकारी दी। बताया गया कि चैंबर में दीवारों के चारों ओर लगी पीवीसी जल गई, चैंबर में लगी एसी, एलईडी, लकड़ी का काउंटर समेत कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग सवा दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने बताया कि गनीमत रही कि उनके चैंबर के बराबर में स्टेनो के दफ्तर में फाइलें रखी थीं। वहां तक आग नहीं पहुंची। बताया गया कि कोई सरकारी अभिलेख नहीं जला है।
विज्ञापन