फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur radha road

20 लाख से बनकर तैयार होगी राधा रोड, पुनर्निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
rampur radha road
रामपुर। नगर पालिका की ओर से 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली रोड का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए गुरुवार को रोड पर आवागमन बंद कर दिया गया था, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियां हुईं। इसको लेकर लोगों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रामपुर के व्यस्ततम सड़कों में एक राधा रोड की हालत लंबे समय से खराब है। यह सड़क शौकत अली रोड को नैनीताल हाईवे से जोड़ती है। यह सड़क इतनी बदहाल हो गई है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। दोनों किनारों से सड़क टूट चुकी है। राधा कॉलोनी के पास तो सड़क इतनी खराब है कि पैदल चलने वालों का भी पैर गलत पड़ जाए तो मोच आ जाए। इस जर्जर मार्ग पर हर रोज दो पहिया वाहन सवार और पैदल आने जाने वाले लोग गिरते रहते हैं, जिससे उन्हें चोटें लगती रहती हैं। सड़क पर दोपहर में धूल का गुबार रहता है, जिससे दुकानदार परेशान हैं। उनका सामान भी खराब हो जाता है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों ने कई बार जिला प्रशासन से लेकर नगर पालिका के अधिकारियों से गुहार लगाई थी। नगर पालिका की ओर से बोर्ड की बैठक में सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था, जो पास भी हो गया था। 11 नवंबर को इस सड़क का टेंडर हो गया था। इसके बाद सड़क का पुनर्निर्माण शुरू करा दिया गया। गुरुवार को इसी निर्माण कार्य की वजह से सड़क पर आवागमन बंद कर दिया गया था। हाईवे और शौकत अली मार्ग दोनों तरफ से लोगों को सड़क पर जाने से रोका जा रहा था, जिस कारण लोगों की पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। लोगों का कहना था कि जहां काम चल रहा है, वहां न आने दिया जाए, लेकिन जहां काम नहीं चल रहा है वहां तो जाने दिया जाए। शाम तक यही हाल रहा।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में पूरे दिन ट्रैफिक चलने की वजह से कामकाज प्रभावित हो जाता है, इसी वजह से मार्ग दोनों तरफ से बंद किया गया था। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेन्द्र सिंह, कार्यकारी नगर अभियंता, नगर पालिका परिषद, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed