फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur police paste warrant on Azam Khan house in rampur

रामपुर पुलिस ने आजम खान के घर पर चस्पा किया वारंट

Fri, 06 Sep 2019 12:29 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 06 Sep 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Rampur police paste warrant on Azam Khan house in rampur
आजम खां के घर की दीवार पर चस्पा नोटिस - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब यूपी पुलिस ने उनके घर पर वारंट चस्पा कर दिया है। 
विज्ञापन


एसीजीएम फर्स्ट रामपुर के न्यायालय से 2010 में थाना स्वार में धारा 171 जी के अंतर्गत दर्ज हुए मामले में अदालत ने आजम खां के नाम वारंट जारी किया है, जिसमें 11 सितंबर 2019 को अदालत में उपस्थित होने की तारीख तय की गई है। पुलिस ने इसी वारंट को आजम खां के घर पर चस्पा कर दिया है। 


बता दें कि गुरुवार को ही सांसद आजम खां के हमसफर रिसोर्ट में बिजली-पानी की चोरी मिली है। रिसोर्ट का बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। पानी के दुरुपयोग के मामले में जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है। रिसोर्ट में बिजली का कनेक्शन आजम खां की पत्नी और राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed