{"_id":"6431271d59de5e4d9c0925b3","slug":"rampur-old-man-and-his-daughter-died-after-consuming-poisonous-substances-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: घर छिनने के डर की वजह से जहरीला पदार्थ खाने वाले बुजुर्ग और उनकी बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: घर छिनने के डर की वजह से जहरीला पदार्थ खाने वाले बुजुर्ग और उनकी बेटी की मौत
Sat, 08 Apr 2023 02:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला न्यूज, रामपुर
अमर उजाला न्यूज, रामपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
दादा पौती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव शादी की मड़ैयान निवासी मोहम्मद सलीम (60) ने अपने आठ साल के बेटे आरिस और छह साल की बच्ची इरम के साथ शुक्रवार जहर खा लिया था। सलीम और इरम की हालत ज्यादा गंभीर मानते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सलीम की पत्नी मेहताब जहां का आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारी उनको बेघर करना चाहते थे। तहसील प्रशासन तालाब की जमीन पर निर्माण बताकर घर खाली कराना चाहता है। मेहताब जहां का आरोप है कि कुछ दिन पहले तहसीलदार ने मकान खाली करने के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद रोज कहा जाता था कि तुम्हारा घर टूटेगा।
विज्ञापन
परिवार में सात बच्चे और तहसील की ओर से मकान खाली कराने की कोशिश से वह तनाव में थे। कुछ दिनों से किसी से कुछ नहीं बोल रहे थे। शुक्रवार की दोपहर उन्होंने अपनी दुकान पर बेटे और बेटी के साथ जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को अस्पताल लाया गया। सलीम और इरम की स्थिति गंभीर होने पर दोनों को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन