{"_id":"602e76248ebc3ee8f97616f9","slug":"rampur-news-national-highway-open-after-two-dayds-thousands-people-get-relife-rampur-news-sml3614030101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के बाद खुला शिमला किन्नौर नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के बाद खुला शिमला किन्नौर नेशनल हाईवे
विज्ञापन
किन्नौर जिले के स्कीबा के पास एनएच-5 बहाल होने बाद शुरू होते वाहनो की आवाजाही
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में पिछले दो दिन से बाधित नेशनल हाईवे-5 दो दिन के बाद आखिरकार वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। इससे पूह और काजा के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
स्कीबा के पास भारी भरकम चट्टानें गिरने से हाईवे बाधित हो गया था। इसके बाद बीआरओ की टीमें नेशनल हाईवे को बहाल करने में जुटी हुई थी। मगर भारी भरकर चट्टानें होने के कारण हाईवे को खोलने में दिक्कतें आ रही थी।
इस वजह से पूह और काजा का संपर्क देश और दुनिया से कट गया था। कड़ी मशक्कत के बाद सीमा सड़क संगठन ने हाईवे को बुधवार देर शाम यातायात के लिए बहाल कर दिया है। मार्ग बहाल होते ही पूह और काजा के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने बताया कि मार्ग बहाल होते ही पूह-काजा और स्पीति के लिए एचआटीसी की बसों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन के ओसी किन्नौर पीके सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम बाधित एनएच पांच को बहाल कर दिया गया है। मार्ग पर अब छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है।