फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Mourning on the death of the last Nizam of Hyderabad

Rampur: हैदराबाद के आखिरी निजाम के निधन पर शोक, झुकाया गया शाही परचम, निजाम से रामपुर नवाब के अच्छे थे संबंध

Sun, 15 Jan 2023 11:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Jan 2023 11:23 PM IST
सार

नवाब मीर बरकत अली खान के निधन की खबर से नूर महल में गम का माहौल है। रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि नवाब मीर बरकत अली खान का निधन अफसोसनाक है।

विज्ञापन
Rampur Mourning on the death of the last Nizam of Hyderabad
हैदराबाद रियासत के आखिरी निजाम मीर बरकत अली खान और नवेद मियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद रियासत के आखिरी निजाम मीर बरकत अली खान वालाशन मुकर्रम जाह बहादुर के निधन से रामपुर के शाही खानदान में गम का माहौल है। नूरमहल पर शाही परचम झुका दिया गया है। निज़ाम ऑफ हैदराबाद से रामपुर नवाब के बहुत अच्छे संबंध थे।हैदराबाद रियासत के आखिरी नवाब मीर बरकत अली खान का शनिवार की रात निधन हुआ है। उन्होंने 89 साल की उम्र में तुर्की के इंस्ताबुल में आखिरी सांस ली। उनकी इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में किया जाएगा।

विज्ञापन


नवाब मीर बरकत अली खान के निधन की खबर से नूर महल में गम का माहौल है। रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि नवाब मीर बरकत अली खान का निधन अफसोसनाक है। उनके दादा मीर उस्मान अली खान से नवाब रज़ा अली खां के बहुत अच्छे रिश्ते थे। जब निजाम ऑफ हैदराबाद रामपुर आए थे तो उनका बहुत शानदार इस्तकबाल किया गया था। रामपुर का नवाब गेट भी उनके ही स्वागत के लिए बनाया गया था। तब खासबाग में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए थे। उन्होंने बताया कि निज़ाम ऑफ हैदराबाद और रामपुर के नवाब ने मिलकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना में अहम योगदान दिया था। दोनों ने सर सैयद अहमद खां को आर्थिक सहयोग प्रदान कर एएमयू की नींव रखवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed