{"_id":"6592aee164cccec1430ea7f8","slug":"rampur-mother-three-children-fell-in-love-left-her-husband-and-started-living-with-her-lover-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: तीन बच्चों की मां को हो गया प्यार, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी.. फिर पुलिस ने किया यह काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: तीन बच्चों की मां को हो गया प्यार, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी.. फिर पुलिस ने किया यह काम
Mon, 01 Jan 2024 06:14 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:14 PM IST
सार
शाहबाद पुलिस ने स्थानीय युवक को तीन बच्चों की मां के साथ पकड़ लिया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में महिला के पति ने केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
रामपुर निवासी का तीन बच्चों की मां के साथ प्रेम प्रसंग (FILE)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादीशुदा महिला को लेकर आए प्रेमी को डिवाई और शाहबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला को पुलिस अपने साथ ले गई है। जिला बुलंदशहर के डिवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां को जिला संभल के चंदौसी निवासी राजू ले आया था। दोनों शाहबाद के चकासी गांव में रिश्तेदारी में रहते थे।
विज्ञापन
महिला के पति ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया था। शाहबाद के चकासी गांव में युवक को ट्रेस कर लिया गया। रविवार देर शाम बुलंदशहर के डिवाई थाने और शाहबाद कोतवाली पुलिस ने चकासी गांव में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी और महिला को शाहबाद से डिवाई ले गई। कार्रवाई के दौरान महिला का पति भी पुलिस के साथ में था। महिला के तीन बच्चे भी हैं। कोतवाल मानचंद सिंह और डिवाई थाने के एसएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि एक युवक तीन बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर ले आया था।
विज्ञापन