फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Major incident in Rampur, a madman attacked four people with a knife, one died

Rampur: रामपुर में बड़ी वारदात, सिरफिरे ने चार लोगों पर छुरे से किया हमला, एक की मौत..तीन जख्मी

Sat, 04 May 2024 04:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 04:52 PM IST
सार

रामपुर के अजीमनगर इलाके में सिरफिरे ने चार लोगों पर छुरे से हमला कर दिया। अचानक हुई वारदात में एक की मौत हो गई। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Rampur: Major incident in Rampur, a madman attacked four people with a knife, one died
रामपुर में हमले में घायल लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के खौद चौराहे पर युवक ने चाय की दुकान पर चाय पी रहे एक साइकिल मिस्त्री अमीर अहमद (55) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसे बचाने आए चार अन्य लोगों पर भी हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी मौके से भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।यह वारदात अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे की है। काशीपुर आंगा निवासी अमीर अहमद की खौद चौराहे पर साइकिल मरम्मत करने की दुकान है।
विज्ञापन


उसकी दुकान के बराबर में ही नन्हे का चाय का होटल है। शनिवार दोपहर बाद अमीर होटल पर चाय पी रहा था। तभी चाय के होटल स्वामी और उसके बेटे से कुछ विवाद हो गया। इसी बात पर चाय विक्रेता के बेटे ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुए हमले से अफरातफरी मच गई। साइकिल मिस्त्री को बचाने आए पड़ोसी चार दुकानदारों पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे सभी घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी चाकू लहराता हुआ भाग निकला।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही साइकिल मिस्त्री की मौत हो गई थी। हमले में घायल शाकिर, गौरव सैनी, करन सिंह, राहत जान का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर एसपी भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

आरोपी खौद निवासी वासिक उर्फ नन्हे को पुलिस तलाश रही है। आरोपी के पिता भूरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक अमीर अहमद के भाई जमील अहमद ने पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि चाय विक्रेता पर उसके मजदूरी के रुपये आ रहे थे। रुपये मांगने पर उसके भाई अमीर को पिता-पुत्र धमकी देते थे। रंजिश के चलते ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खौद चौराहे से अस्पताल तक मची भगदड़

साइकिल मिस्त्री पर दिनदहाड़े हमलाकर मौत के घाट उतारने और बचाव को आए चार लोगों पर चाकू से वार कर देने की घटना के बाद खौद चौराहे से लेकर अस्पताल तक भगदड़ मच गई। जिला अस्पताल में घायलों को दोपहर के वक्त लाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

इस बीच खौद व काशीपुर आंगा गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पाकर एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

 

दोपहर में खौद चौराहे पर एक युवक ने घटना को अंजाम दिया है। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। साथ ही नशेड़़ी भी है। उसकी तलाश की जा रही है। पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश द्विवेदी, एसपी, रामपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed