फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Lover kept pleading continuously.. she did not agree, hurt young man consumed poison and said goodbye

प्रेम कहानी खत्म: प्रेमी लगातार मिन्नतें करता रहा.. वो नहीं मानी, आहत युवक ने जहर खा हमेशा के लिए बोला अलविदा

Fri, 03 Nov 2023 05:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 05:59 PM IST
सार

स्थानीय युवती का स्वार निवायी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मिलने के लिए उसके घर गई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवती मौके से चली गई। इसके बाद भी युवक उसे लगातार मनाता रहा। नहीं मानने पर युवक ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Rampur: Lover kept pleading continuously.. she did not agree, hurt young man consumed poison and said goodbye
दुल्हन करती रही बरात का इंतजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी के घर आई प्रेमिका का किसी बात को लेकर उससे विवाद हो गया। इससे नाराज होकर प्रेमिका अपने घर जाने लगी तो प्रेमी भी उसके पीछे-पीछे चलने लगा। प्रेमी उसे मनाने के लिए आवाज देता रहा लेकिन प्रेमिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने घर चली गई। इससे आहत प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के सीगनखेड़ा गांव का है।

विज्ञापन


गांव निवासी एक युवक का स्वार क्षेत्र की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं एक दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ उसके गांव आई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर युवती का प्रेमी से विवाद हो गया। प्रेमी को छोड़कर युवती वापस अपने घर जाने लगी। प्रेमी ने युवती को रोकना चाहा लेकिन वह नहीं रुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी भी युवती के पीछे-पीछे उसके गांव तक पहुंच गया। रास्ते में उसे मनाने के लिए आवाज देता रहा लेकिन युवती ने प्रेमी की तरफ मुड़कर भी नहीं देखा । इससे युवक आहत हो गया और अपने घर आ गया। कुछ देर बाद ही युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे बरेली रेफर कर दिया। जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत परिजन बेहाल हैं। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

युवती को भेजे अश्लील वीडियो

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने रामपुर के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी उसकी मंगेतर को अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा है। कटघर के क्षेत्र करूला निवासी युवक ने बताया कि एक युवती से उसका रिश्ता तय हो चुका है। जल्द ही शादी होने वाली है।

युवक का आरोप है कि रामपुर जनपद के मिलक गांव लोहा पट्टी निवासी युवक निजाम उसकी मंगेतर को लगातार दो अलग अलग नंबर से अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed