फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur lit up with Diwali lights

दिवाली की रोशनी से जगमग हुआ रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rampur lit up with Diwali lights
रामपुर। दिवाली की रोशनी से रामपुर नहा उठा। शहर में चारों तरफ बिजली की रंग बिरंगी झालरों की सजावट की छटा देखते ही बनती थी। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को भव्य रूप से सजाया। सरकारी कार्यालय भी रंग बिरंगी रोशनी ने जगमगा उठे।
विज्ञापन

बुधवार को छोटी दिवाली पर शाम होते ही पूरा शहर बिजली की रोशनी ने नहा उठा। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को फूलों से सजाया। साथ में तरह तरह की बिजली की झालरें भी सजावट को आकर्षक बना रही थीं। सिविल लाइंस, गंगापुर आवास विकास कॉलोनी, ओल्ड आवास विकास कॉलोनी, वीपी कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, रेलवे स्टेशन रोड, गुरुद्वारा रोड,ज्वालानगर, कृष्णा बिहार, साईं बिहार, लक्ष्मी नगर, सीआरपीएफ कालोनी के अलावा शहर का मिस्टन गंज, पुराना गंज, राजद्वारा, शौकत अली रोड, जौहर अली रोड, जेल रोड, बाबा दीप सिंह नगर, सराय गेट, पुरानी अनाज मंडी, चाह इंछाराम समेत पूरे शहर की सजावट की छटा देखते ही बनती थी।
विज्ञापन

इसके अलावा कलक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और आवास, डीएम आवास, जिला पंचायत कार्यालय, नगर पालिका कार्याल, बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों को बिजली की रोशनी से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर हुआ यम पूजन
रामपुर। दिवसीय दीपों के पर्व का दूसरा दिन छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर लोगों ने अपने-अपने घरों में साफ-सफाई की। विधि विधान से पूजा अर्चना कर घर के मुख्य द्वार पर तेल के दीपक जलाया। कुुछ स्थानों पर नरक चतुर्दशी को प्रभु हनुमान का जन्मदिन के रूप में मनाया। मंदिरों में हनुमान जी का विशेष श्रृंगार हुआ और पूजा अर्चना की गई। नरक चतुर्दशी पर भक्त भगवान कृष्ण, मां काली, यम और प्रभु हनुमान से लोगों ने अपने पिछले पापों की आत्मा को शुद्ध करने में मदद करने की प्रार्थना की। ताकि आने वाले जीवन में वो नरक में जाने से बच पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed