{"_id":"6286170e07db1373264df8ef","slug":"rampur-jauhar-university-revenue-department-make-its-camp-pointed-as-enemy-property-now-pillar-and-wiring-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: जौहर विवि में राजस्व टीम का डेरा, शत्रु संपत्ति चिन्हित करने के बाद अब पिलर लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: जौहर विवि में राजस्व टीम का डेरा, शत्रु संपत्ति चिन्हित करने के बाद अब पिलर लगाने की तैयारी
Thu, 19 May 2022 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 19 May 2022 03:46 PM IST
सार
गुरुवार को तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति की करीब ढाई सौ बीघा जमीन है। पूरी जमीन चिन्हित होने के बाद जमीन की चार तरफ की लंबाई करीब चार किलोमीटर बैठती है। इस जमीन की घेराबंदी करने में 4052 मीटर तार लगेगा और करीब चार सौ पिलर लगेंगे।
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति चिन्हित, अब होगी तारबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर में राजस्व प्रशासन की टीम गुरुवार सुबह को एक बार फिर जौहर विश्वविद्यालय पहुंच गई। यहां पर टीम सपा नेता आजम खां को शत्रु संपत्ति मामले में हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत के आदेश मिलने के बाद शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने व तारबंदी करने के लिए पहुंची। इससे पहले बुधवार को भी टीम पूरे दिन विवि में रही और शत्रु संपत्ति की जमीन का चिन्हांकन किया। गुरुवार से टीम ने तारबंदी के लिए पिलर बनाने हेतु गड्ढों की खुदाई का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज हाईकोर्ट ने शत्रु संपत्ति के मामले में एक सप्ताह पहले रामपुर शहर विधायक आजम खां की जमानत मंजूर करते हुए आदेश दिए थे, कि शत्रु संपत्ति पर जिलाधिकारी कब्जा ले लें। जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीणा को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुधवार को उपजिलाधिकारी मनीष मीणा तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और लेखपालों की टीम के साथ जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गए, जहां यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा ले लिया। करीब ढाई सौ बीघा जमीन पर कब्जा लेने के बाद जमीन का चिन्हांकन किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति की करीब ढाई सौ बीघा जमीन है। पूरी जमीन चिन्हित होने के बाद जमीन की चार तरफ की लंबाई करीब चार किलोमीटर बैठती है। इस जमीन की घेराबंदी करने में 4052 मीटर तार लगेगा और करीब चार सौ पिलर लगेंगे। इसके लिए गड्ढे करने शुरू करा दिए हैं। साथ ही तार भी मंगवा लिया गया है।