{"_id":"652c303407f75f3a3b04c5d3","slug":"rampur-home-guard-beaten-and-pushed-with-a-dumper-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur : होमगार्ड को डंपर चालकों ने पीटा, धक्का देकर कपड़े भी फाड़ डाले, अब चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur : होमगार्ड को डंपर चालकों ने पीटा, धक्का देकर कपड़े भी फाड़ डाले, अब चार पर मुकदमा
Mon, 16 Oct 2023 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:02 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि खनन के मामले में पकड़े गए डंपरों को होमगार्ड चौकी ले जा रहा था। इससे नाराज चालकों ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों को पकड़ने के टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वार में अवैध दस्तावेज के साथ खनन सामग्री ले जा रहे दो डंपरों को खनन निरीक्षक ने जब्त कर लिया। एक डंपर में बैठकर होमगार्ड दोनों डंपरों को चौकी ले जा रहा था। रास्ते में दोनों डंपरों के चालकों ने होमगार्ड के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
उसके बाद धक्का देकर नीचे उतार दिया और दोनों डंपर लेकर चालक फरार हो गए। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालकों, डंपर मालिक व एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों डंपरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम खनन निरीक्षक अजय कुमार अपने मातहतों के साथ मसवासी क्षेत्र में बाजपुर मार्ग पर खनन से लदे वाहनों के अभिलेखों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सनराइज स्टोन क्रशर के पास दो डंपर पकड़े। चालकों से खनन से संबंधित अभिलेख मांगे।
विज्ञापन
अभिलेख फर्जी मिलने पर दोनों डंपरों को जब्त कर लिया। होमगार्ड रामकुमार को डंपर में बैठाकर पुलिस चौकी मसवासी ले जाने को भेज दिया। रास्ते में डंपर चालक ने होमगार्ड के साथ मारपीट करते हुए डंपर से धक्का दे दिया। चालक दोनों डंपर लेकर फरार हो गए।
जानकारी मिलने पर खनन निरीक्षक ने टीम और पुलिस के साथ दोनों डंपरों को फिर पकड़ लिया। साथ ही डंपर पुलिस के सुपुर्द कर दिए। इसके बाद होमगार्ड रामकुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक डंपर चालक, डंपर स्वामी व एक अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल कोमल सिंह ने बताया की जांच की जा रही है।
खनन निरीक्षक की ओर से स्वार क्षेत्र में चेकिंग कराई जा रही थी। इस दौरान चालक ने होमगार्ड से मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इसके साथ ही टांडा में भी एक वाहन पकड़ा गया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। -शिवम कुमार जैन, खनन अधिकारी, रामपुर