{"_id":"655b1087a2de9864550795a5","slug":"rampur-history-sheeter-murdered-body-stabbed-at-several-places-attacked-with-knife-stick-and-rods-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: शरीर पर कई जगह मारे चाकू, डंडे व सरिये से भी हमला, चाचा और अन्य पर लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: शरीर पर कई जगह मारे चाकू, डंडे व सरिये से भी हमला, चाचा और अन्य पर लगा आरोप
Mon, 20 Nov 2023 01:23 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:23 PM IST
सार
हत्या की घटना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजन और आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रामपुर में हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिलक में नाली के विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर की लाठी, डंडों और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप चाचा, उसके साले और चचेरे भाइयों पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के खिलाफ कोतवाली में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
खाता चिंतामन गांव निवासी विनोद कश्यप (35) अविवाहित था। वह गांव से बाहर श्मशान घाट के समीप बने एक कमरे में सोता था। रविवार की रात 10 बजे उसका चाचा आंगनलाल, चचेरे भाई काकुल और कपिल से नाली को लेकर झगड़ा हो गया था। मौके पर कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह श्मशान घाट पर दसवां संस्कार के लिए बने कमरे में अपने चचेरे भाई जय सिंह के साथ जाकर सो गया। आरोप है कि देर रात चाचा आंगनलाल, अपने पुत्र काकुल, कपिल और साले पप्पू के साथ श्मशान घाट पर पहुंचा। सभी ने लाठी-डंडे और चाकुओं से विनोद पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसकी आवाज सुनकर बचाने आए चचेरे भाई जय सिंह को भी पीटा गया। वह किसी तरह हत्यारों के चंगुल से जान बचाकर वहां से भाग गया। घर पहुंच कर उसने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पाकर ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
रात एक बजे कोतवाल अनुपम शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के भाई पंकज की तहरीर पर आरोपी चाचा आंगनलाल, चचेरे भाई काकुल और कपिल,और ग्राम किरा पप्पू के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ कोतवाली में 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। चाचा, चचेरे भाई और चाचा के साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए भाई ने तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।