फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Four month old girl was abducted monkey, thrown down from the roof

रामपुर: चार माह की बच्ची को उठा ले गया बंदर, छत से नीचे फेंका, सिर पर लगे 12 टांके

Sat, 26 Aug 2023 11:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:12 PM IST
सार

बंदर घर में सो रही बच्ची को उठाकर छत पर ले गया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो बंदर से उसे नीचे फेंक दिया। इसकें मासूम को गंभीर चोट आई हैं।  

विज्ञापन
Rampur: Four month old girl was abducted monkey, thrown down from the roof
बंदर के फेंकने से मासूम को आई चोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबाद में खूंखार बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कस्बे के मोहल्ला अफगानान स्थित मोतीझील के निकट रहने वाले मजदूर सलीम की चार माह की बेटी माहेनूर को बंदर घर से उठा ले गया। बच्ची को छत पर ले जाकर बंदर ने नीचे फेंक दिया। इससे बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन


उसके सिर में 12 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा अन्य जगाहें पर भी खरोंचें आईं। शनिवार दोपहर ढाई बजे सलीम और उनकी पत्नी शबनम घर में काम कर रहे थे। उनकी चार माह की बेटी माहेनूर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान एक बंदर बच्ची को उठाकर छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन


बच्ची की रोने की आवाज सुनकर माता-पिता घबरा गए और शोर मचाया। तब तक आसपास के लोग जुट गए। भीड़ को देखकर बंदर ने बच्ची को नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने पर बच्ची खून से लथपथ हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सलीम अपनी बेटी को शाहबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां बच्ची के सिर में 12 टांके लगे। इसके बाद उसे घर भेज दिया। बताया कि एक मोहल्ले में एक सप्ताह में बंदरों के हमले में कई महिलाएं घायल हो चुकी हैं।

सूचना पाकर भाकियू के जिला सचिव नावेद खान सलीम के घर पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed