{"_id":"626137590e4c3c52c265b17a","slug":"rampur-firstly-married-lady-accuse-land-owner-son-of-assaulting-her-then-she-says-want-to-marry-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर का अजब मामला: विवाहिता पहले बोली- मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म, फिर की जिद- इसी से करूंगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर का अजब मामला: विवाहिता पहले बोली- मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म, फिर की जिद- इसी से करूंगी शादी
Thu, 21 Apr 2022 04:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 21 Apr 2022 04:23 PM IST
सार
युवती का आरोप है कि 18 अप्रैल को आरोपी उसे स्वार क्षेत्र में ले गया था। वहां पर भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था। वापस आने के बाद युवती ने जब शादी की बात कही तो आरोपी और उसके माता-पिता ने शादी से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामपुर के शाहबाद में एक अजब मामला सामने आया है। पति के साथ किराए के मकान में रहने पहुंची एक युवती ने पहले तो मकान मालिक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी और रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ घंटों बाद ही विवाहिता अब आरोपी से शादी करने की इच्छा जता रही है। इसके साथ ही उसने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। विवाहिता के लगातार बदल रहे फैसलों से पुलिस की उलझन बढ़ गई है कि वो क्या कार्रवाई करे।
विज्ञापन
दरअसल शाहबाद कस्बे की एक युवती अपने पति संग कस्बे के ही दूसरे मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहने के लिए गई थी। युवती का आरोप था कि मकान मालिक के बेटे ने उसे शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था और लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि 18 अप्रैल को आरोपी उसे स्वार क्षेत्र में ले गया था। वहां पर भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था। वापस आने के बाद युवती ने जब शादी की बात कही तो आरोपी और उसके माता-पिता ने शादी से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन, रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही युवती ने अपने पति को तलाक देकर आरोपी से शादी करने की बात कहते हुए पुलिस को भी चौंका दिया।
युवती ने पुलिस से कहा कि उसकी आरोपी से शादी करवा दी जाए और कोई कार्रवाई न की जाए। इससे पुलिस भी संशय में पड़ गई है कि अब क्या करें, दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई करे या युवती की शादी आरोपी से करवाए। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि युवती अब आरोपी युवक से शादी की इच्छा जता रही है। युवती कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर रही है।