{"_id":"f090c9a2d5a093570de165fcdb22b40f","slug":"rampur-devide-in-21-zone-and-143-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जोन और 143 सेक्टर में बांटा रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जोन और 143 सेक्टर में बांटा रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार चरणों में होने वाले जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कमर कस ली गई है। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को 21 जोन और 143 सेक्टरों में बांट दिया है। इन सेक्टरों और जोन में जिला स्तरीय अफसरों को कमान भी सौंप दी गई है।
इन सभी अफसरों को आदेश जारी करते हुए तत्काल अपना काम शुरू कर देने के आदेश जारी किए हैं। जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव रामपुर में चार चरणों में होना है। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाने के साथ ही प्रशासन ने अब सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी शुरू कर दी है।
प्रशासन ने चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए जिले को 143 सेक्टरों में बांट दिया है। इसके 21 जोन भी बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की कमान सौंप दी है।
विज्ञापन
उन सभी को तत्काल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अफसर अपने-अपने क्षेत्र में बूथों का भ्रमण करेंगे साथ ही बूथों में व्याप्त कमियों को दूर कराने के लिए भी काम करेंगे। इसके लिए सभी अफसरों को निर्देश जारी किए गए हैं।