फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur cartridge case: Secret revealed due mistake main accused, when diary was found secrets Police-PAC

रामपुर कारतूस कांड: मुख्य आरोपी की एक गलती से खुला राज, डायरी मिली तो पुलिस-पीएसी व सीआरपीएफ के भेद हुए उजागर

Fri, 13 Oct 2023 12:07 PM IST
विमल शर्मा रमेश लोधी, रामपुर
रमेश लोधी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

मुख्य आरोपी यशोदा नंदन की डायरी से ही पता चला कि चोरी की कारतूसों को नक्सलियों तक पहुंचाया जाता था। इसके बदले में सभी कर्मियों को मुंह मांगी कीमत अदा की जाती थी। इसके बाद लगातार गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन
Rampur cartridge case: Secret revealed due mistake main accused, when diary was found secrets Police-PAC
दोषियों को जेल ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के कारतूस कांड के मुख्य आरोपी यशोदानंदन से बरामद डायरी के आधार पर यूपी पुलिस व पीएसी और सीआरपीएफ के तमाम राज सामने आए थे। इस डायरी  ने वर्दीधारियों  की नींद उड़ा दी थी। हरकत में आई जांच एजेंसियों ने यूपी के सभी जिलों में शस्त्रागारों की चेकिंग कराई गई थी और कारतूस व हथियारों की गिनती तक कराई  थी।

विज्ञापन


यूपी के चर्चित कारतूस कांड के खुलासे में महज एक डायरी ने बहुत बड़ा रोल निभाया था। प्रयागराज निवासी पीएसी के रिटायर्ड दरोगा यशोदानंदन की गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से एक  लाल डायरी बरामद की गई थी,जिसमें उसने आरोपियों का पूरा चिट्ठा लिखा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें लिखा था किस आरोपी के बैंक खाते में कितना धन जमा किया था। उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और जांच एजेसियों ने विवेचना के दौरान पाया कि आरोपी और मुुख्य  आरोपियों में टेलीफोन के जरिए संपर्क होता था, जिस पर पुलिस ने सभी 25 आरोपियों को आरोप साबित होने पर चार्जशीट दाखिल की।


ट्रायल के दौरान हालांकि यशोदानंदन की मौत हो गई और कोर्ट ने  उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई को समाप्त कर दिया। लेकिन यशोदानंदन की लाल डायरी ने ही आरोपियों को सलाखों तक पहुंचाया।  

हाईकोर्ट से मिली थी सभी को जमानत

कारतूस कांड के सभी 25 आरोपियों को स्थानीय कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई थी। कोर्ट ने मुख्य आरोपी यशोदानंदन समेत सभी की जमानत खारिज कर दी थी,जिसके बाद सभी ने आरोपियों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी,जहां से उनको जमानत मिल गई थी।

इन पर आरोप हुआ साबित

1-विनोद कुमार पासवान-रिटायर्ड हवलदार सीआरपीएफ-पटना बिहार
2-विनेश कुमार-रिटायर्ड हवलदार सीआरपीएफ- मझोला मुरादाबाद
3-नाथीराम- यूपी पुलिस आर्मोरर- थाना भवन शामली
4-अखिलेश कुमार-रिटायर्ड आर्मोरर-थाना सरामलखंदी मऊ
5-सुशील कुमार मिश्रा-पीएसी आर्मोरर-थाना लालगंज बस्ती
6-जितेंद्र सिंह-यूपी पुलिस आर्मोरर-थाना बक्सा जौनपुर
7-वंशलाल-रिटायर्ड आर्मोरर-थाना घाटमपुर कानपुर नगर
8-शंकर-नागरिक -थाना बिरनो गाजीपुर
9-विनोद कुमार सिंह-पुलिस आर्मोरर-रामीपुर मऊनाथ भंजन बिहार
10-अमरेश कुमार-पुलिस आर्मोरर-शिवली कानपुर देहात
11-राजेश शाही-पुलिस आर्मोरर-तलकोबा बेरिया बिहार
12-राजेश कुमार सिंह-पुलिस आर्मोरर-थाना मुठनी सीवान बिहार
13-बनवारी लाल-रिटायर्ड पुलिसकर्मी-थाना फतेहपुर चौरासी उन्नाव
14-अमर सिंह-रिटायर्ड आर्मोरर-थाना कोतवाली हरदोई
15-आकाश-नागरिक-थाना हल्दर जिला मऊ
16-दिलीप कुमार-नागरिक-थाना हल्दर मऊ
17-मुरलीधर शर्मा-नागरिक-थाना डेहरीभान भोज जिला रोहताश बिहार
18-दिनेश कुमार-आर्मोरर-थाना सराय इनायत प्रयागराज
19-मनीष कुमार राय-आर्मोरर-थाना भंडवा-चंदौली
20-रजय पाल सिंह-आर्मोरर-थाना बकेवर-फतेहपुर
21-लोकनाथ-आर्मोरर-कोतवाली चंदौली
22-ओमप्रकाश सिंह-आर्मोरर पीएसी- थाना बबूरी चंदौली
23-रामकृष्ण शुक्ला-आर्मोरर- थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर
24-रामकृपाल सिंह-आर्मोरर- थाना बेरियापुर देवरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed