फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Bypoll: PWD Minister said Ganges of development will flow in Rampur

Rampur Bypoll: पीडब्ल्यूडी मंत्री बोले- रामपुर में बहेगी विकास की गंगा, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं का मिलेगा लाभ

Tue, 22 Nov 2022 10:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 22 Nov 2022 10:38 PM IST
सार

जितिन प्रसाद मंगलवार को भाजपा के चुनाव कार्यालय पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब रामपुर को उद्योगों की नगरी कहा जाता था। लेकिन, रामपुर के कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की खातिर यहां के उद्योगों को बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन
Rampur Bypoll: PWD Minister said Ganges of development will flow in Rampur
संबोधित करते जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि रामपुर में विकास की गंगा बहेगी। सड़कों और पुलों का जो काम अधूरा पड़ा हुआ है उसे पूरा किया जाएगा। औद्योगिक नगरी के रूप में रामपुर की पहचान स्थापित की जाएगी। पिछले 40-45 साल में रामपुर की जनता को सिर्फ बरगलाया गया है। विकास के कोई कार्य नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


जितिन प्रसाद मंगलवार को भाजपा के चुनाव कार्यालय पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब रामपुर को उद्योगों की नगरी कहा जाता था। लेकिन, रामपुर के कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की खातिर यहां के उद्योगों को बर्बाद कर दिया। यहां के युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद युवाओं के रोजगार, गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भी कई सरकारें रहीं, लेकिन रामपुर के विकास के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ यहां के नेताओं ने अपना विकास किया। यहां तुगलकी शासन हुआ करता था। अब रामपुर में परिवर्तन होना चाहिए। यहां की जनता भी यह समझ रही है। लेकिन, परिवर्तन संघर्ष से होता है। आप लोगों के बिना कुछ संभव नहीं है। जब जनसमर्थन साथ होता है, तो परिवर्तन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में भाजपा को छोडकर किसी भी राजनैतिक दल का दौर नहीं है। क्षेत्रीय दलों की वजह से देश कमजोर हो रहा है। लेकिन, अब क्षेत्रीय दलों की सियासत भी इस देश से समाप्त हो रही है। रामपुर की महान जनता ने पिछले दिनों लोकसभा चुनाव जिताकर यह सीट भाजपा की झोली में डालकर दी थी, अब रामपुर विधानसभा सीट जिताकर रामपुर की जनता इतिहास रचने का काम करेगी।


उन्होंने कहा कि यह हमारी और सरकार की जिम्मेदारी है कि हम रामपुर को उत्तर प्रदेश का नंबर वन जिला बनाकर दें। फिर चाहें सडकों की बात हो या फिर पुलों की। इसके अलावा उद्योग स्थापित करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जागेश्वर दीक्षित, पंडित दिनेश शर्मा, पंडित विकास दीक्षित, मुनीश शर्मा, प्रेमशंकर पांडेय, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed