फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur By Poll Azam Khan targeted the Divisional Commissioner, said - Rampur was ruined

Rampur Loksabha Bypoll: आजम खां ने मंडलायुक्त पर साधा निशाना, बोले- रामपुर को बर्बाद कर दिया

Tue, 21 Jun 2022 07:17 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 21 Jun 2022 07:17 PM IST
सार

आजम खां ने कहा कि मंडलायुक्त विधानसभा चुनावों में सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्रों में आए और वहां पर सपा हार गई। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने रामराज और अब्दुल्लाराज का बयान देकर अपने ही धर्म की तौहीन की है।

विज्ञापन
Rampur By Poll Azam Khan targeted the Divisional Commissioner, said - Rampur was ruined
जनसभा को संबोधित करते सपा नेता आजम खां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा नेता आजम खां ने सोमवार रात और मंगलवार दिन में सपा प्रत्याशी के समर्थन में रामपुर नगर, बिलासपुर के टांडा हुरमतनगर और सैफनी में जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने मंडलायुक्त पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने रामपुर को बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त विधानसभा चुनावों में सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्रों में आए और वहां पर सपा हार गई। इसके साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने रामराज और अब्दुल्लाराज का बयान देकर अपने ही धर्म की तौहीन की है।
विज्ञापन


आजम खां ने मंगलवार को बिलासपुर के टांडा हुरमतनगर में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव हमें जीतना चाहिए था। बेशक उस वक्त कलक्टर थे जिन्होंने रामपुर को बर्बाद किया। एक नौजवान को शहीद किया और बेगुनाह और बेजुबान लोगों की मार-मार धज्जियां उड़ा दीं। हजारों लोग मुल्जिम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर की पांच में से दो विधानसभा सीटों बिलासपुर और मिलक में कमिश्नर आए थे और दोनों सीट सपा हार गई। इस तरह बनी है प्रदेश की भाजपा सरकार। जो रामपुर के नवाब नहीं कर सके वो कमिश्नर ने कर दिया। लेकिन, कुदरत का इंसाफ अभी बाकी है। हमने जुल्म सहा है और कुदरत कभी जुल्म बर्दाश्त नहीं करती। इंसाफ होगा आसमान से।

इसके बाद भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर जो हो रहा है हमारे मुखिया को अगर नजर नहीं आता तो उनको मुबारक। हिसाब तो होगा आज नहीं कल होगा। मैं नहीं रहूंगा तो आने वाली नस्लें करेंगी लेकिन, हिसाब तो होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा से कोई शिकायत नहीं है सिर्फ एक गंदे व्यक्ति को छोड़कर।

उन्होंने कहा कि अफसोस इस बात का है उस व्यक्ति की वजह से भाजपा के हर व्यक्ति पर हमारी नजर है। एक मछली ने पूरे तालाब को गंदा कर दिया। जो अनर्थ हुआ है, आज नहीं तो कल कोई तो हिसाब लेगा। भाजपा प्रत्याशी पर कहा कि जो हमारा अहसान फरामोश है वो आपका अहसान भी नहीं मानेगा।

इसके बाद उन्होंने ईवीएम बदले जाने की आशंका जताते हुए कहा कि जिन गाड़ियों में मशीनें रखी जाएं उन्हें प्रशासन की अनुमति से चेक किया जाए और ईवीएम वाहन की रवानगी पर पीछे मोटरसाइकिलें लगा दें। मशीनें बदली न जाएं।

वहीं रामपुर नगर में सोमवार रात शाहबाद गेट के निकट जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि जो विधानसभा में जमानत खो बैठे अपनी, विधान परिषद का खैरात और भीख में मेंबर बनाकर उन्हें डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया है। वो अपने ही भगवान की तौहीन करके गए हैं। उन्होंने कहा है कि रामराज रहेगा अब्दुल्ला राज नहीं रहेगा। कौन कहता है कि अब्दुल्ला राज आए, अब्दुल्ला को जिल्लत, तबाही के अलावा कुछ नहीं मिलेगा, उसे जेल मिलेगी लेकिन, कंस के घर कृष्ण जी पैदा होंगे, दूर नहीं है वो दिन। ये राम की तौहीन है, अब्दुल्ला से उनका मुकाबला करके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed