फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur by election Minister Bhupendra Singh said Azam Khan s dogma pushed public in election

Rampur By-Election: मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले- आजम खां की हठधर्मिता ने जनता को चुनाव में झोंका, पूछा ये सवाल

Thu, 16 Jun 2022 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 08:27 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि आजम जनता में अपना प्रभाव डालने के लिए जनता के ही पैसे की बर्बादी कर रहे हैं। आदत हो गई है कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य ताकत में रहे।

विज्ञापन
rampur by election Minister Bhupendra Singh said Azam Khan s dogma pushed public in election
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से लेकर संगठन के बड़े पदाधिकारियों तक ने मोर्चा संभाल लिया है। बृहस्पतिवार को सरकार के तमाम मंत्रियों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं कीं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां पर हमला बोला। कहा कि आजम खां की हठधर्मिता ने रामपुर को चुनाव में झोंका है।

विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चमरौआ विधानसभा के क्षेत्रों में जनसभाओं एवं चौपालों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा के नुमाइंदे रहे आजम खां की हठधर्मिता ने जनता को चुनाव की आग में झोंका है। यह आप लोगों के गाढ़े पैसे की कमाई की बर्बादी है।

विज्ञापन

कहा कि आदत हो गई है कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य ताकत में रहे। सांसद का चुनाव जीतने के बाद उन्हें ऐसी क्या आवश्यकता थी कि उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा। जनता में अपना प्रभाव डालने के लिए जनता के पैसे की बर्बादी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनता के विकास की चिंता है और इन्हें अपने एवं परिवार के विकास की चिंता है। जनता इसे अच्छी तरह से समझ रही है।


 

वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने मिलक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर जनहित के कार्यों में लगी हुई है। सरकार का पूरा फोकस गांव के विकास पर है। उन्होंने कहा कि बाप की संपत्ति बेची नहीं जाती। बाप की संपत्ति पर दुआओं के काम होने चाहिए। इसलिए, इसमें बड़े-बड़े अस्पताल, आईटीआई और मुस्लिम बच्चों के लिए कोचिंग क्लासेस चलवाकर आईएएस, आईपीएस बनाने का कार्य किया जाएगा। मदरसा शिक्षा को राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उर्दू फारसी अरबी की शिक्षा में कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ-साथ विज्ञान आदि की शिक्षा भी दी जाएगी। ये सरकार का विचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed