फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur by-election BJP made Akash Saxena the candidate

Rampur by-election: बीजेपी ने आकाश सक्सेना को बनाया प्रत्याशी, आजम की विधायकी रद्द होने के बाद हो रहे चुनाव

Tue, 15 Nov 2022 12:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 12:56 PM IST
सार

आकाश सक्सेना की गिनती आजम खां के प्रबल विरोधियों में होती है। आकाश सक्सेना आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ दर्ज कई मुकदमों में वादी है। आकाश ने 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उनको 76,084 वोट मिले थे। 

विज्ञापन
Rampur by-election BJP made Akash Saxena the candidate
आकाश सक्सेना, बीजेपी प्रत्याशी, रामपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है। आकाश सक्सेना पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना के पुत्र हैं। शिव बहादुर सक्सेना रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट से चार बार भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। 

विज्ञापन

 

आकाश सक्सेना की गिनती आजम खां के प्रबल विरोधियों में होती है। आकाश सक्सेना आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ दर्ज कई मुकदमों में वादी है। आकाश ने 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उनको 76,084 वोट मिले थे। 

विज्ञापन

 

बता दें कि आजम खां की विधायकी रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान हुआ है। जिसमें भाजपा ने एक बार फिर से आकाश सक्सेना पर विश्वास जताया है। वैसे इस सीट से टिकट के कई दावेदार थे। आजम खां का कट्टर विरोधी होने की छवि के चलते वो अन्य दावेदारों पर भारी पड़े। अब आकाश के सामने इस विधानसभा सीट पर कमल खिलाने की बड़ी चुनौती है। क्योंकि इस सीट पर अब तक हुए चुनावों में भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed