फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur bushar news crime news four arrested with chitta chuhabag

रामपुर में चार युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

Thu, 25 Mar 2021 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
rampur bushar news crime news four arrested with chitta chuhabag
राजपुरा में युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
रामपुर बुशहर। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी सफेद नशे का काला कारोबार रामपुर में खूब फल-फूल रहा है। इससे क्षेत्र के युवा नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। बुधवार को रामपुर पुलिस ने 12.54 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर एएसआई कृष्ण लाल की अगुवाई पुलिस का दल रामपुर के साथ लगते चूहाबाग एचआरटीसी वर्कशॉप के पास गश्त कर रहा था। इसी बीच एनएच-पांच पर पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान कार में बैठे चार युवक घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर चारों युवकों की तलाशी ली तो उनसे 12.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने साहिल निवासी फांचा अर्जुन गानवीं, विकास बधाल और रजत नानासेरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर किया है। मंगलवार देर शाम को भी पुलिस ने एक युवक से 1.89 चिट्टा बरामद किया था। क्षेत्र के युवाओं को चिट्टे की लत लगाने वाले तस्कर पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बेखौफ होकर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चार युवकों को 12.54 चिट्टे के साथ दबोचा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभिभावकों को भी आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed