फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Bilaspur truck driver murdered in Uttarakhand there was controversy over bursting of firecrackers on Di

Rampur: बिलासपुर के ट्रक चालक की उत्तराखंड में हत्या, दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 25 Oct 2022 10:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Oct 2022 10:59 PM IST
सार

दलजीत सिंह बाजवा 23 ट्रक चलाता था। पुलिस के अनुसार दलजीत सोमवार की रात दिवाली मनाने उत्तराखंड के रूद्रपुर के पंतनगर थाना क्षेत्र की सिडकुल चौकी क्षेत्र की मेट्रोपोलिस कॉलोनी निवासी दोस्त के घर पर गया था। आरोप है कि दिवाली के पटाखे छोड़ने को लेकर दलजीत सिंह बाजवा का एक युवक से विवाद हो गया। 

विज्ञापन
Rampur Bilaspur truck driver murdered in Uttarakhand there was controversy over bursting of firecrackers on Di
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले ट्रक चालक की कुछ लोगों ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में दिवाली की रात पटाखे छोड़ने के लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। उत्तराखंड पुलिस ने ट्रक चालक के हत्यारो की तलाश में कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर उर्फ देवापुर निवासी दलजीत सिंह बाजवा 23 ट्रक चलाता था। पुलिस के अनुसार दलजीत सोमवार की रात दिवाली मनाने उत्तराखंड के रूद्रपुर के पंतनगर थाना क्षेत्र की सिडकुल चौकी क्षेत्र की मेट्रोपोलिस कॉलोनी निवासी दोस्त के घर पर गया था। आरोप है कि दिवाली के पटाखे छोड़ने को लेकर दलजीत सिंह बाजवा का एक युवक से विवाद हो गया। 

विज्ञापन

 

विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि युवक ने तमंचे से दलजीत पर गोलियां चला दीं। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर रुद्रपुर के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात हुई इस घटना की सूचना रुद्रपुर पुलिस ने परिजनों को रात में ही दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उच्चाधिकारियों के आदेश पर सीओ पंतनगर तपेश कुमार के नेतृत्व में पंतनगर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थानीय कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह के साथ हत्यारोपी की तलाश में उसके फार्म हाउस पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों का कहना है छापामार कार्रवाई के दौरान हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं आया, मगर पुलिस ने संदिग्ध कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

 

बिलासपुर कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक दलजीत सिंह बाजवा और हत्यारोपी के बीच पहले भी विवाद होने की बात रुद्रपुर पुलिस ने उन्हें बताई है। पंतनगर सीओ तपेश कुमार ने मंगलवार कि सुबह स्थानीय कोतवाली पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed