फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur beats Moradabad in Safai Mitra Security Challenge

सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में रामपुर ने मुरादाबाद को दी मात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rampur beats Moradabad in Safai Mitra Security Challenge
रामपुर। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में रामपुर ने मुरादाबाद को पछाड़कर देशभर में 34वां स्थान हासिल किया है। रामपुर को एक हजार में से 51.06 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि, मुरादाबाद इस मामले में रामपुर से काफी पीछे है। मुरादाबाद को 43वां स्थान मिला है और उसे नकारात्मक अंक मिले हैं। इसके अलावा कई बड़े महानगर भी रामपुर से पीछे छूट गए। नगर पालिका के अफसरों का दावा है कि आगामी दिनों में इसमें और सुधार किया जाएगा। रामपुर को पहले स्थान पर लाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन

सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अक्तूबर माह में हुआ था, जिसमें देशभर के 246 शहरों ने प्रतिभाग किया था। इसके तहत दिल्ली की टीम ने तीन प्रमुख बिंदुओं पर सभी प्रतियोगी शहरों में जाकर सर्वे किया था। सीवर सफाई का कार्य इसका सबसे मुख्य बिंदु था। टीम ने देखा कि रामपुर में सीवर की सफाई किस तरह से हो रही है। कर्मचारियों को सीवर लाइन में उतारा जाता है या नहीं। इसके साथ ही टीम ने सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई परीक्षण के साथ ही नागरिकों का फीड बैक शामिल था।
विज्ञापन

आबादी के हिसाब से चार श्रेणियों में किया गया था सर्वे
रामपुर। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में बांटा गया था, जिसमें रामपुर तीन से 10 लाख की आबादी वाले ग्रुप में आया था। इसी ग्रुप में बरेली और मुरादाबाद नगर निगम शामिल हुए। सर्वे के तहत रामपुर नगर पालिका को एक हजार अंकों में 51.06 अंक प्राप्त हुए, जिससे रामपुर को देशभर में 34वां स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, मुरादाबाद, बरेली और मथुरा को नकारात्मक अंक प्राप्त हुए हैं। मुरादाबाद नगर निगम को -17.34 अंकों के साथ 43वां स्थान मिला है, जबकि मथुरा-वृंदावन को -30.99 अंकों के साथ 45वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, बरेली नगर निगम को -122.16 अंकों के साथ 60वां स्थान मिला है। इस तरह साफ सफाई के मामले में रामपुर नगर पालिका ने नए आयाम स्थापित किए हैं। नगर पालिका के अफसरों की मानें तो इसमें और सुधार किया जाएगा, ताकि रामपुर को पहले स्थान पर लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में रामपुर नगर पालिका सहित देश के 246 शहरों ने प्रतिभाग किया था। इसमें रामपुर को 34वां स्थान मिला है, जबकि मुरादाबाद और बरेली नगर निगम कहीं पीछे रह गए हैं। अब रामपुर को साफ सफाई और स्वच्छता के लिहाज से और बेहतर किया जाएगा, जिससे रामपुर को पहले स्थान पर लाया जाए।

-डॉ. विवेकानंद गंगवार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रामपुर
-हम शुरुआत से साफ सफाई के प्रति काफी जोर देते रहे हैं। इसके लिए हम खुद क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करते रहते हैं। आगामी दिनों में स्वच्छता पर और ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए नगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिससे सफाई कार्य और बेहतर हो सके।
-फात्मा जबी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed