{"_id":"68cd69f661e59967c701d95b","slug":"rampur-azam-khan-submits-statement-in-court-case-related-to-threatening-amar-singh-s-family-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: आजम खां ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान, अमर सिंह के परिवार को धमकाने का मामला, अगली सुनवाई 26 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: आजम खां ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान, अमर सिंह के परिवार को धमकाने का मामला, अगली सुनवाई 26 को होगी
Fri, 19 Sep 2025 08:05 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:05 PM IST
सार
सपा नेता रहे अमर सिंह के परिवार को धमकाने के मामले में आजम खां ने बयान दर्ज करवाए। आजम जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पेश हुए। इसकी अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश होने के लिए जाते आजम खां
- फोटो : संवाद
विस्तार
सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार को धमकाने के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सीतापुर जेल में बंद में सपा नेता आजम खां वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अपनी सफाई में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भी बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिए जाने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2019 में अमर सिंह की ओर से अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि सपा नेता आजम खां ने एक साक्षात्कार के दौरान उनके परिवार को धमकाया और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में धारा 313 के तहत सफाई साक्ष्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां वीडियो कांफ्रेसिंग से कोर्ट में पेश हुए। उनके बयान दर्ज हो चुके हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
दूसरी ओर सपा नेता के खिलाफ अफसर को धमकाने और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भी सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर सुनवाई टल गई। इस मामले की सुनवाई 26 सितंबर को होगी।