फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Affair between doctor and female patient, both absconded from home

Rampur: आई थी इलाज कराने.. डॉक्टर को दिल दे बैठी, दवा के बहाने लगातार मिलते रहे, अब दोनों ने कर दिया यह कांड

Wed, 31 Jan 2024 01:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

रामपुर के सैफनी निवासी युवक ट्रक चालक है। उसकी पत्नी कुछ समय पहले बीमार हो गई थी। वह उसे दिखाने के लिए एक झोलाछाप  चिकित्सक के पास ले गया। पत्नी और झोलाछाप के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर पति के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Rampur: Affair between doctor and female patient, both absconded from home
रामपुर में झोलाछाप और महिला के बीच प्रेम संबंध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ माह पूर्व इलाज कराने के लिए एक महिला अपने पति के साथ झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंची। इस दौरान झोलाछाप और महिला के बीच प्रेम संबंध हो गया। बाद झोलाछाप महिला को लेकर भाग निकला। महिला के पति को जब इसकी जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी।

विज्ञापन


इसके बाद वह कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर सैफनी के एक मोहल्ला का निवासी युवक ट्रक चालक है। उसका आरोप है कि करीब छह माह पूर्व पत्नी बीमार हो गई थी। उसका इलाज कराने के लिए झोलाछाप रामकिशन उर्फ छोटे पहलवान के पास गया था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान झोलाछाप ने ट्रक चालक की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पिछले छह माह से ट्रक चालक की पत्नी को साथ में रखने के लिए दबाव बना रहा था। 26 अक्टूबर 2023 की शाम चार बजे जब ट्रक चालक घर लौटा तो पता चला कि पत्नी को झोलाछाप रामकिशन उर्फ छोटे पहलवान बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर से पचास हजार रुपये और जेवर साथ ले गई है। आरोप है कि इस घटना में आरोपी डॉक्टर के छोटे भाई अंकित कश्यप और अनिल कश्यप ने मदद की थी। जब घटना के संबंध में ट्रक चालक ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं है। कोर्ट के माध्यम से सैफनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed