फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: A tempo ran over a father, son, and nephew on a motorcycle, killing all three

रामपुर: टेम्पो ने बाइक सवार पिता-पुत्र और भतीजे को रौंदा, तीनों की मौत; गलत दिशा से आ रहा था वाहन

Sun, 18 Jan 2026 01:26 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, धमोरा (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, धमोरा (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 01:26 PM IST
सार

शहजादनगर थाना क्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार पिता, पुत्र और भतीजे की मौत हो गई। वह मजदूरी करने जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Rampur: A tempo ran over a father, son, and nephew on a motorcycle, killing all three
रामपुर के धमोरा में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में पिता-पुत्र और भतीजे की जान चली गई। धमोरा चौकी क्षेत्र के मझरा लाडपुर गांव निवासी तीनों बाइक से मजदूरी करने रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे टेम्पो ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन


जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान मानसिंह (45), उनके पुत्र सूरज (21) और भतीजे कल्याण (20) के रूप में हुई है। बताया गया कि सुबह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने निकले थे। शहजादनगर क्षेत्र में मैंथा फैक्टरी के सामने मुरादाबाद की ओर से गलत दिशा में आ रहे टेम्पो ने तेज रफ्तार से बाइक को रौंद दिया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, हादसे के बाद पुलिस जब क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाने में जुटी थी, तभी उसी स्थान पर दूसरा हादसा हो गया।


पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने आगे चल रहे एक वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में हरदोई निवासी ट्रक चालक मोहम्मद रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed